पाकुड़ । सदर प्रखंड अंतर्गत बड़ी आलीगंज एवं चापाडांगा कांग्रेस पार्टि के महासचीव तनवीर आलम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गठबंधन सरकार के द्वारा किए गए उपलब्धियां के बारे में भी बताया। गठबंधन सरकार के द्वारा महिलाओं को दिए गए सम्मान के बारे में भी चर्चा किये। 50 वर्ष की महिलाओं को पेंशन का लाभ मैया सामान्य योजना 18 से 49 वर्ष की प्रत्येक महिलाओं को प्रत्येक माह मैंया सम्मान योजना के तहत ₹ 1000 के सम्मान राशि दिया जा रहा है जो पुनः गठबंधन सरकार आने पर 1000 रुपए से बढ़ा कर 2500 रुपए किया जाएगा । साथ ही 200 यूनिट बिजली फ्री, बिजली माफ, 2 लाख ₹ किसानों का ऋण माफ, अबुवा आवास योजना का लाभ गठबंधन सरकार के द्वारा पूरे झारखंड में दिया गया है। ठीक उसी प्रकार इस चुनाव में जीत के बाद फिर से गठबंधन की सरकार पिछले योजनाओं से भी बेहतर योजनाएं आप सभी को लाभ के रूप में देगी।पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम जी को अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर भारी मतों से विजय बनाकर गठबंधन के हाथ को मजबूत करना है ताकि फिर से गठबंधन सरकार झारखंड में बन सके। मौके पर युवा जिलाध्यक्ष तास्लिम आरिफ उर्फ़ बुलेट, एनएसयू अध्यक्ष सज्जाद मियां, जैकी सिदिक,कांग्रेस कार्यकर्ता सहित ग्रामीण उपस्थित थे ।



