कुंडहित (जामताड़ा) । देवर बना भाभी का हत्यारा पुलिस ने गिरफतार कर भेजे जेल, रवीवार शाम कुंडहित मुख्यालय स्थित वाउरी पाड़ा में एक बंद पड़े चारदिवारी के भीतर संकरे कुएमें एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। मृतक के बेटी मुनमुन धीवर के आवेदन पर कुंडहित थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया। कुंडहित पुलिस ने तडि़त करवाई करते हुए आरोपी सजल धीवर को घर से गिरफतार कर जेल भेज दिया। मृतक के बेटी मुनमुन धीवर ने कुंडहित थाना में दिए आवेदन में लिखा है उनके मॉ प्रमिला धीवर 65 वर्ष की घर में एकली रहती थी। चाचा सजल धीवर मॉ के साथ बराबर झगड़ा झामेला करते थे। उनके मॉ को चाचा सजल धीवर ने हत्या कर साक्ष्य मीटाने के उद्वेश्य से बंद चारदिवारी के अंदर कुंए में डाल दिया था।



