कुंडहित (जामताड़ा) । बुधवार को बागडेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ाबेड़िया गांव में देसी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल सीमा से सटे रहने के कारण मुड़ाबेड़िया गांव में अवैध शराब निर्माण का काम होता है। बुधवार पहले सुबह पश्चिम बंगाल के वर्तमान अफगारी विभाग एवं जामताड़ा जिला के आबकारी अवर निरीक्षक अमित प्रसाद के नेतृत्व में बागडेहरी पुलिस की मदद से मुड़ाबेड़िया गांव में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध 8000 लीटर जावा सहित महुआ जब्त करके नष्ट कर दिया। इस संबंध में आबकारी इंस्पेक्टर अमित प्रसाद ने बताया कि छापेमारी के दौरान 8000 लीटर जावा सहित महुआ शराब जब किया गया है । हालांकि इस मामले में किसी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है । शराब फैक्ट्री किसका है पता लगाया जा रहा है ।अज्ञात के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।



