जरमुंडी । जरमुंडी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा कर भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन मांगा। इस क्रम में उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान देवेंद्र कुंवर ने मंगलवार को सहारा, तालझारी, कुशमाहा, जोंका, बांधडीह, बनवारा, नारगंजो, रायकिनारी, बेलडीह, लोहारती, गाजीपुर, कुसुमडीह, बेलदाहा, श्रीरामपुर, मचकोल, मनियारपुर काला डुमरिया पंचायत के काला डुमरिया, पीपरा, बांसजोड़ा, अम्बा सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों से जनसंवाद किया एवं ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। इस मौके पर जनसंपर्क अभियान में लोगों ने भी समर्थन देने की बात कही। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के दौरान लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है।भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुंवर ने बताया कि कि बीते दस वर्षों में जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र का विकास पुरी तरह से बाधित है, विकास कार्य थम से गए है। जनता ने इस बार बदलाव का मन बनाया है। इस बार प्रचंड बहुमत से भाजपा सत्ता में वापस आ रही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।




