दुमका ब्यूरो

दुमका। एल आई सी कॉलोनी स्थित दुमका विधानसभा भाजपा प्रधान चुनाव कार्यालय में पूर्व सांसद एवं दुमका विधानसभा के प्रत्याशी सुनील सोरेन भाजपा जिला अध्यक्ष गौरवकांत, दुमका विधानसभा के प्रभारी सत्येंद्र सिंह, दुमका प्रवासी के रूप में काम देख रहे विष्णु शर्मा और प्रदेश कर समिति की सदस्य डॉक्टर अंजुला मुर्मू की संयुक्त उपस्थिति में मंगलवार को संकल्प पत्र को लेकर प्रेस वार्ता की गई। प्रत्याशी सुनील सोरेन ने कहा कि झारखंड के गठन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा के घोषणापत्र के 25 प्रमुख बिंदुओं का जिक्र किया। आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख का निःशुल्क इलाज, गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये की सहायता राशि और झारखंड में पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कानून बनाने का वादा किया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी और दिवाली और रक्षाबंधन में एक-एक गैस सिलेंडर निःशुल्क देगी।जबकि 5 साल में 5 लाख युवाओं को रोजगार देगी। पेपर लीक करने वालों को पकड़ कर सजा दिलाएंगे। महिलाओं के लिए एक रुपये में जमीन रजिस्ट्रेशन की योजना फिर से शुरू की जाएगी। 75% तक छूट साइकिल, योग और फिटनेस सहायक उपकरण भी दिया जाएगा।



