जामा। विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने मंगलवार को महुलबोना, आसनजोर,लगला, बारा व पलासी समेत दर्जनों गांवों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान हेठरेंगनी, ऊपररेंगनी, बनिहर टोला, आसनजोर, सिरसा, बंधा, लगला, वैसा, पिपरा सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से सम्पर्क स्थापित जामा विधानसभा से भारी मतों से जिताने का आग्रह किया। जन संपर्क कार्यक्रम में सुरेश मुर्मू ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग भाजपा प्रत्याशी को जीताकर राज्य में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर उत्साहित हैं। माटी बेटी और रोटी को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा संकल्पित है।
इस मौके पर लगला पंचायत में दर्जनों झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया| सभी को प्रत्याशी सुरेश मुर्म ने पार्टी का अंगवस्त्र पट्टा पहनाकर स्वागत किया। पार्टी में अंग्रेज मांझी, निलकंठ मांझी, नविन महाराणा, पुरन दर्वे, मधु देवी, रेखा देवी, जनता मांझी आदि शामिल हुए। मौके पर राजू पुजहर, इंद्रकांत यादव, आनंदी राउत, घोलटन खिरहर, दिलीप यादव, बिरेन्द्र चौधरी, फूटो देवी, रमेश कुमार,शक्ति दर्वे समेत अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




