देवघर। साईबर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी को प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से मिली सूचना पर साइबर थाना पुलिस ने की है। एसपी को सूचना मिली थी कि देवघर जिले के कुंडा थाना अंतर्गत नैयाडीह जंगल में कुछ साइबर अपराधी आम लोगों से ठगी कर रहें है। इसी सूचना के आधार पर साइबर थाना के प्रभारी कृष्णानंद सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई और इस टीम में साइबर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह,कुंडा थाना प्रभारी विकास पासवान के सहयोग से छापेमारी करते हुए कुल दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर के 37 वर्षीय सुरेन्द्र भारती, पिता मोहन दास, पथरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत गौनैया के 21 वर्षीय विपुल कुमार दास,पिता-मुरारी दास शामिल हैं। पुलिस ने इन दोनों अपराधियों के पास से 05 मोबाइल 08 सिम कार्ड जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी फोन पे पेटीएम कस्टमर केयर नंबर पर अपना फर्जी मोबाईल नंबर को पंच कर ठगी करते थे। जैसे ही कोई कस्टमर अपने रिफंड के समानों के विषय में फोन करता था तो ये लोग कस्टमर केयर बनकर उसे गुमराह करके उसके साथ साइबर ठगी करते थे और फर्जी फोन पे पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देकर फोन पे गिफ्ट कार्ड क्रिएट करवाकर उसे रिडीम कर ठगी करना। उक्त अभियुक्तों के पास से साईबर अपराध से संबंधित प्रतिबिम्ब एप में अपलोड किया गया 03 फर्जी मोबाईल नंबर बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से बरामद किया गया है।




