देवघर। एसपी के पद पर अंबर लकड़ा ने अपना योगदान दिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में क्राइम कंट्रोल एवं क्राइम हो जाए तो जल्द घटना का उद्भेदन कर घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करना एवं सबों को न्याय दिलाना है।
यहां बता दें कि अंबर लकड़ा इससे पहले जैप तीन, गोविन्दपुर धनबाद कमांडेंट और दुमका एसपी के रूप में कार्य कर चुके हैं. गौरतलब है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर आईपीएस अंबर लकड़ा को देवघर का नया एसपी बनाया गया है.




