साहिबगंज। नगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक स्थित कबीर आश्रम निवासी शंकर राउत ने थाना में आवेदन देकर पत्नी के लापता होने की शिकायत की है। दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी माधुरी कुमारी (42) 4 नवंबर की सुबह 8:30 बजे घर से कहीं निकल गई। इसके बाद से घर लौट कर नहीं आयी है। परिजनों व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन में भी उसका कुछ पता नहीं चला है। उन्होंने पत्नी के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।




