साहिबगंज। जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली छोटी बघियामारी में मंगलवार की शाम करीब 04:15 बजे एक युवक ने फांसी लगा ली। परिजनों आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां जांच के दौरान डॉ. मोहन मुर्मू ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक अशोक मंडल का पुत्र राजीव कुमार मंडल(19) वर्ष था। मृतक के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी दोनों सकरीगली स्टेशन रोड में चूड़ी का दुकान में था। घर से अचानक उसकी पुत्री कॉल कर के बताई कि राजीव कमरा में काफी देर से दरवाजा बंद कर है। इसपर दोनो पति-पत्नी घर पहुंच कर दरवाजा तोड़कर देखा तो राजीव दुपट्टा से सेलिंग पंखा में लटका हुआ है। किसी तरह उसे उतारा गया। इसके बाद सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते मे ही मौत हो गई है। वही मृतक राजीव साहिबगंज कॉलेज के बीए का छात्र था। मृतक युवक तीन भाई बहन में सबसे छोटा था। वही डीएस डॉ. मोहन मुर्मू ने बताया कि अस्पताल पहुंचने तक युवक की मौत हो चुकी थी। इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




