गोड्डा : बीते रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की ग्राम गायछांद निबू टोला के नहर किनारे पुलिया के पास कुछ अवैध अंग्रेजी शराब कारोबारी, शराब लेकर कारोबार करने के लिए खड़े है। उक्त सूचना के संबंध में वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुये सूचना के सत्यापन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु उक्त स्थल पर पहुंचने के पश्चात पुलिस को देख वहाँ पर उपस्थित अवैध शराब कारोबारी भाग गये। त्तपश्चात गश्ती दल द्वारा आस-पास में जाँच एवं खोजबीन किया तो पुलिया के दोनो तरफ एक-एक प्लास्टिक बोरे में अवैध विदेशी शराब भरा पड़ा हुआ मिला। बोरे में मिले शराब को विधिवत जप्त कर जप्ती सूची बनाकर थाना लाया गया। उक्त संबंध में गोड्डा मुफस्सिल थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत कांड अंकित किया गया।वहीं जांच के दौरान स्टर्लिंग रिजर्व बी7 375 मिली का 64 बोतल, इंपीरियल ब्लू 375 मिली का 45 बोतल बरामद कर जब्त किया गया। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक कृष्णा कुमार साहा, पुलिस अवर निरीक्षक अमोद कृष्ण झा, पुलिस अवर निरीक्षक योगेश कुमार यादव एवं थाना सशस्त्र बल शामिल थे।



