पथरगामा प्रतिनिधि :- प्रखंड में राम लक्ष्मण की जोड़ी ने दर्जनों गांवों का दौरा किया। जिससे राजनीतिक माहौल में हलचल मच गई है। गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे और गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल को पहले ही “राम लक्ष्मण” जोड़ी का दर्जा दिया गया था। लोकसभा चुनाव में गोड्डा विधायक अमित कुमार मंडल ने कडी मेहनत और गोड्डा सांसद डाॅ निशिकांत दुबे के विकास कार्यों के चलते भाजपा को लगभग 18,000 वोटों की लीड मिली थी। अब जब दोनों फिर से चुनावी मैदान में हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ गया है। लोकसभा चुनाव में हरिजन और आदिवासी वोटों में अफवाहों के कारण काफी कमी आई थी। लेकिन विधानसभा चुनाव में इस बार यह असर होता नहीं दिख रहा। गोड्डा सांसद डाॅ निशिकांत दुबे ने लोगों से अपील किया। कि वे विधानसभा में भी ऐसे ही वोट दें। जैसे लोकसभा में दिया था। ताकि “डबल इंजन” की सरकार बन सके। उन्होंने पथरगामा में मॉडल विद्यालय और परसपानी में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का भी वादा किया, ताकि युवाओं को शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। मौके पर रामस्वरूप पंडित, मुनीलाल भगत, संजय झा, खगेश महतो , अजय महतो, मिथिलेश महतो, राम प्रसाद महतो, संजय मंडल, गौतम राज, कृष्ण कन्हैया, शिवेश वर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



