हनवारा संवाददाता : सड़क दुर्घटना के मद्देनजर हनवारा हाट के दिन भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगी है फिर भी गिट्टी लोड भारी वाहनों का परिचालन हाट के दिन धड़ल्ले से हो रहा है। मंगलवार की संध्या वाहन जाम के कारण छोटी वाहनों के साथ साथ राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा यहां मोटरसाइकिल जाम में घंटों फंसी रही। जाम की स्थिति इतनी भयावक थी कि पैर रखने तक का जगह नहीं था। जाम का मुख्य टेंपो एवं टोटो हाईवा और ट्रॉली वाहनों के परिचालन के कारण होता है। चेकपोस्ट से लेकर मिल्की चौक तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके बाद किसी के द्वारा जाम की सूचना हनवारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तब जाकर जाम को समाप्त किया गया। हालांकि यह एक दिन की समस्या नहीं बल्कि सप्ताह में दो दिन हाट लगता है और दोनों दिन जाम की समस्या से लोगों को जुझना पड़ता है। हनवारा हाट झारखंड और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है जहां दोनों राज्यों के लोग खरीद ब्रिकी के लिए पहुंचते हैं ऐसे लोगों की भारी भीड़ हाट के दिन होती है और हाट सड़क से सटा होने के कारण लोगों की भीड़ सड़क पर हो जाती है ऐसे में गिट्टी लोड भारी वाहनों के आने से सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है ऐसे में सड़क दुर्घटना की संभावना बनीं रहती है। हाट के दिन सड़क दुर्घटना होती है। सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय लोगों एवं पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता हुई थी कि हाट के दिन बड़ी वाहकों का परिचय नहीं होगा लेकिन फिर एक बार बड़ी वाहकों का परिचय हो रहा है जिसके कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों से हाट के बड़ी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।




