जामताड़ा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा स्थानीय भाजपा कार्यालय में मंगलवार को परिवर्तन चौपाल कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जामताड़ा भाजयुमो जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज व प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन शुभम साहू ने किया। मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार ने जो प्रदेश के युवाओं के साथ वादा खिलाफी किया है, यहां के युवाओं के सपनों को बेचने का काम किया है उसका परिणाम इस विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार को भोगना पड़ेगा। हेमंत सरकार ने युवाओं के सपनों का रेट लगाने का काम किया है। उसके खिलाफ इस विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश के 4 हजार 4 सो से अधिक पंचायत में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तरफ से परिवर्तन चौपाल लगाने का निर्णय लिया गया है। उसी के तहत आज जामताड़ा विधानसभा के ज्येष्ठय श्रेष्ट कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। हम लोगों ने तय किया कि हमारे यहां सभी पंचायत व सभी वार्ड में परिवर्तन चौपाल के माध्यम से प्रदेश के युवाओं के साथ जो वादा खिलाफी हुई है इसको लेकर हम सरकार का पोल खोलेंगे। परिवर्तन चौपाल लगाकर हम लोग गांव गांव जाएंगे, पंचायत-पंचायत जाएंगे, वार्ड-वार्ड जाएंगे और इस सरकार के चाल और चरित्र को समाज के सामने उजागर करने का काम करेंगे। इसके अलावे उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी ने जो घोषणा पत्र जारी किया है उसमें हम क्या दे रहे हैं और हेमंत सरकार ने क्या वादा खिलाफी किया है इन दोनों विषयों को हम उनके समक्ष रखे हैं। इस प्रदेश में 13 और 20 नवंबर को जो मतदान होने वाला है उसमें बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी की सरकार आ रही है और इस प्रदेश की जनता इवीएम के माध्यम से कमल का बटन दबाएगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। इसी बीच प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि आज सरकार को बने 5 साल पूरे हो गए हैं लेकिन युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यहां के युवाओं के साथ वादा खिलाफी हुआ है, यहां के बेरोजगार युवाओं को 5000 रुपए और 7000 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का जो वादा किया था उसको इस सरकार ने पूरा नहीं किया। वही भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुणाल सिंह ने कहा कि सरकार को बने 5 साल हो गए लेकिन यहां के युवा रोजगार को लेकर दर-दर भटकते रहे लेकिन एक भी युवाओं को रोजगार नहीं मिला। मौके पर विधानसभा संयोजक मोहन शर्मा, प्रभारी सुनील अग्रवाल, भाजपा नेत्री सुजाता सिंह भैया, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बुम्बा मिश्रा, सम्राट मिश्रा, सुप्रकाश चौधरी, अनिकेत शर्मा, माथुर महातो, मनोज दे, समीर मंडल, रंजीत मंडल, मोतीलाल मंडल सहित जामताड़ा विधानसभा के सभी पंचायत व वार्ड के कार्यकर्तागण मौजूद थे।



