जामताड़ा : सारठ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान। करमाटांड़ के मिशन ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने झारखंड की निवर्तमान हेमंत सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। सभा स्थल पर हेलीकॉप्टर से उतरने के साथ ही प्रत्याशी रणधीर सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों को एवं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। साथ हीं नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की बात कही। वही मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हेमंत सोरेन के पाप का घड़ा भर गया है। यह कभी रोते हैं तो कभी चिट्ठी लिखते हैं। उनके रोने और चिट्ठी लिखने से राज्य की जनता तंग आ चुकी है और उन्हें सत्ता से बेदखल करने का फैसला कर लिया है। इस बार झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। वही प्रत्याशी रणधीर सिंह ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उनके विरुद्ध जो प्रत्याशी उतारा है उन्होंने जनता से भेदभाव एवं शोषण किया है जबकि मेरे दो टर्म के कार्यकाल में सारठ विधानसभा क्षेत्र में विकास की झड़ी लग गई है। उनके काम को देखते हुए जनता उनके पक्ष में मतदान करेगी। जनता को सेवक की जरूरत है।



