संवाददाता नाला (जामताड़ा )– मंगलवार को नहाए खाए के साथ सूर्य उपासना के चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ हो गया। मंगलवार को व्रति के द्वारा पवित्र स्नान कर कद्दू भात नियम निष्ठा पूर्वक ईट तथा मिट्टी के बने चूल्हे में नियम निष्ठा पूर्वक आम की लकड़ी (जलावन ) से बनाई गई। इस दौरान व्रति शुद्ध सात्विक मन से व्रत का संकल्प की। नहाए खाए के दौरान व्रति द्वारा कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का भात पकाकर छठी मैया को भोग लगाई । इस दौरान व्रति द्वारा प्रसाद ग्रहण करने के बाद परिवार और इष्ट मित्रों को प्रसाद के रूप में कद्दू भात परिवेशन किया गया। मालूम हो कि व्रति 36 घंटे का निर्जला उपवास रखती है। 6 को खरना ,7 को पहला अरघ तथा 8 को दूसरा अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का होगा समापन| मालूम हो कि लोक आस्था का इस महापर्व में व्रति के परिवार के अलावा आस-पड़ोस के लोग भी नियम निष्ठा का पालन करते हैं। इन दिनों छठी मैया के भक्ति गीत से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है ।



