संताल एक्सप्रेस संवाददाता
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़) । थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे तसर सेंटर के समीप मंगलवार को एक पिकअप वाहन ने पुलिस के पेट्रोलिंग गाड़ी को पीछे से ठोकर मार कर सड़क के बीचों बीच में पलट गया।इस दौरान दुर्घटना में ड्यूटी पर तैनात एएसआई हरेराम यादव एवं पुलिसकर्मी सहित पिकअप चालक इमरान हसन बाल बाल बच गया।मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन संख्या डब्ल्यू बी 89,3526 मुंगेर से माल खाली कर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जा रहे थे। उसी दरमियान तसर सेंटर के समीप पिक वाहन का संतुलन बिगड़ जाने से पुलिस वाहन जेएच 16 सी 4552को पीछे से ठोकर मार दिया।जिससे पुलिस वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं पिकअप वैन सड़क पर ही पलट गया। और पिकअप के चालक केबिन में फंस गया।पुलिस वाहन में बैठे एएसआई हरेराम यादव ने पिकअप चालक को केबिन से बड़ी मशक्कत से निकाला ।इस घटना में पुलिस कर्मियों सहित पिकअप चालक को कोई चोट नहीं लगा है। वहीं इस घटना में दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। वही थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि किसी को चोट नहीं लगी है।दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले कि जांच किया जा रहा है।



