संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर( पाकुड़ ) । हिरणपुर प्रखंड के झामुमो ऐससी युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बिकास रविदास के नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड के डांगापाड़ा, सुगाडीह आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। इस दोरान श्री रविदास ने कहा हेमंत सरकार में माईंया सम्मान योजना 200 युनिट बिजली बिल छुट ,बकाया बिजली बिल माफी योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना समेत कई योजनाएं धरातल पर उतारा है। निजी कम्पनियों में युवाओं को नौकरी में 75% का प्रावधान किया है। इस लिए इस बार लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी हेमलता मुर्मू को वोट देकर भारी मतों से जीताए। इस दैरान , पनव रविदास, भुभव रविदास, शेषनाथ रविदास, बिकी गंगाराम , मदन, लालू आदि मौजूद थे।



