नाला (जामताड़ा): लोक आस्था की महापर्व को लेकर क्षेत्र में छट घाटों की साफ सफाई छठ पूजारी के द्वारा अपने अपने अपने स्तर से पुरी कर ली गई। मालूम हो कि क्षेत्र अंतर्गत महेश मुंडा अजय नदी घाट की सफाई नाला निवासी सिन्हा परिवार की ओर से की गई। इस संबंध में छठ पर्व को शांति पूर्वक माहौल में संपन्न कराने को लेकर सभी को सहयोग करने की आग्रह किया गया। बताया जाता है कि वह इस पर्व को लेकर क्षेत्र अंतर्गत अभिमून्य पाठक, शिवकुमार पासवान,विनय कुमार सिंह, मधुसूदन साव,हिरदु पासवान,आदि समेत दर्जन भर परिवार के द्वारा छठ पर्व श्रद्धा एवं निष्ठा पूर्वक मनाया जाता है। जिसके लिए आवश्यक तैयारियां को लेकर जुटे हुए हैं।छठ पुजारी के महेश कपुर ने बताया कि आगामी मंगलवार को नहाय खाय के साथ छठ पर्व को शुरू की जाएगी। जबकि आगामी बुधवार को करना के अवसर पर पुजा अर्चना किया जाएगा। इस पर्व को लेकर क्षेत्र में भक्ति ओर श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।



