संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । विधानसभा के महागठबंधन कि कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम पाकुड़ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र का दौरा किया।मनिकापड़ा , मदन मोहनपुर , रामचंद्र पुर, पाली, साहपुर गांव का दौरा करते हुए अपने पक्ष में वोट मांगा।सभी प्रखंडों में कांग्रेस प्रत्याशी निशात आलम का जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों से मिलकर वे आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने पक्ष में लोगों से वोट मांगा।उनके साथ जिला परिषद सदस्य मंजुला हंसदा निधि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के विकास कार्यों को लोगों के सामने रखती हुई निशात आलम को वोट देने की अपील की। उनकी इस चुनावी दौरे के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। वे जहां-जहां पर भी गई कांग्रेस प्रेमियों द्वारा उनके ऊपर फूल बरसाए गए।निशात आलम ने सभी से मिलकर कहा कि मुझे आपके समर्थन की जरूरत है, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने हेमंत सोरेन सरकार के साथ मिलकर जो भी विकास कार्य किए हैं ऊन विकास कार्यों को देखकर दोबारा महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए मुझे वोट करें।



