महागामा प्रतिनिधि (गोड्डा) : विधानसभा क्षेत्र के गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के द्वारा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों को जागरूकता हेतु सावित्रीबाई फूले, मंईयां सम्मान, अबुआ आवास सर्जनन पेंशन, कृषि ऋण माफी, बिजली बिल माफी जैसे महत्वपूर्ण योजना की जानकारी दी। दीपिका पांडेय सिंह द्वारा महागामा विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वहीं उनके द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान प्रखंड क्षेत्र के कुसमी, जमायडीह, चिल्हा, समदा, नेमनीयाकिता, हीर करहरिया, मनान कहरिया, दहिया, सिमरा कत्ता, भडारीडीह, मागनपिपरा विभिन्न स्थानों में चलाते हुए उन्होंने झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्रीबाई फूले, मंईयां सम्मान, अबुआ आवास, सर्वजन पेंशन, कृषि ऋण माफी व बिजली बिल माफी के बारे में क्षेत्र के लोगों को बताया। वहीं उन्होंने बताया कि नए सड़क गांव- गांव मुख्य सड़क बनाए गए हैं आगे भी बचे हुए कार्य किए जायेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि इन सभी योजनाओं का निरंतर लाभ लेने के लिए पुनः महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की। साथ ही महागामा विधानसभा क्षेत्र के जनता से हाथ छाप को जिताने की अपील की।



