एस.के.झा.’सुमन’

दुमका। झारखंड विधानसभा चुनाव से पूर्व हेमंत सरकार और मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने महिला मतदाताओं को अपने पाले में करने की क़वायद में जुट गई थी । दुमका शहर के आधी आबादी झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना’ और भाजपा के द्वारा ‘गोगो दीदी योजना’ जैसी गारंटी की सियासत के केंद्र में है। आधी आबादी के मन में कई तरह के सवालों के तरंगे उठ रही हैं। क्या चुनाव के बाद जारी रहेगा या बंद हो जाएगा। इन उठते सवालों का जवाब आखिर देगा कौन, पूछते हैं लोग?
ऐसे में इस मुद्दे को लेकर दुमका विधानसभा के महिला मतदाता इस बार अपने विधानसभा के चुनाव में उतरे पक्ष और विपक्ष या अन्य प्रत्याशियों के लिए क्या सोच रहे हैं । इसे लेकर हमारे ब्यूरो प्रभारी एस.के. झा. ‘सुमन’ ने नगर के आधी आबादी से विस्तृत बातचीत की, प्रस्तुत है बातचीत के अंश।
————————
क्या कहती हैं नगर की आधी आबादी
———————–
राज्य सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है । स्थानीय विधायक तो ठीक हैं। परंतु नप प्रशासन के व्यवहार से आहत हूं। महिलाओं के विशेष पर्व दुर्गा पूजा बीत गया, दीपावली भी बीत गया, अब छठ आ रहा है परंतु हम लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है। हमलोगों के द्वारा लगातार प्रयास करने के बावजूद नगर पालिका के पदाधिकारी और कर्मी नाली की सफाई, कूड़े की सफाई और खराब स्ट्रीट लाइट सुधार में धीमापन से परेशान हूं।
दीपा देवी, वार्ड नंबर 15, दुमका।
——–
मेरे घर के सामने लाइट नहीं है, महिला हूं डर लगता है। विधायक इस और ध्यान दें। उम्मीद है विधायक शहर में आधी आबादी की हो रही समस्याओं के निराकरण में दिखाएंगे गंभीरता। स्थानीय विधायक ने काम से संतुष्ट हूं ।
पुष्पा देवी, दुमका।
——–
नगर पालिका के कार्यशैली से परेशान हैं उम्मीद है विधायक समस्या का समाधान करेंगे। शहरी समस्याओं की ओर विधायक कुछ खास नहीं कर पाए। इस सरकार में महिलाओं को सरकारी योजनाओं के माध्यम से सम्मान दिया है। महिला सशक्तिकरण हुआ है ।
चुन्नी देवी, दुमका।
———–
सरकार महिलाओं की सम्मान की बात करती है लेकिन देवी की आराधना दुर्गा पूजा, दीपावली और छट पर्व में होती है। सनातन धर्म में सभी देवी- देवता साफ-सफाई पसंद करती हैं, पर मोहल्ले में कूड़ा का अंबार लगा हुआ रहता है। नगर परिषद तमाशबीन बने हुए रहते हैं। विधायक ने काम किया है । सरकार को महिलाओं के लिए और ठोस कदम उठाने की जरूरत।
वापी सेन, वार्ड नंबर 15, दुमका।



