दुमका ब्यूरो

मसलिया: मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गुमरो पंचायत के डिगवाडीह गांव में मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोर्चा के लोगों के साथ सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सुनील सोरेन ने बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता मेलर जाति के प्रखंड अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने किया। जिसमें जरमुंडी क्षेत्र से पहुंचे विश्वनाथ राय व आशुतोष राय ने कहा कि मेलर समाज विगत एक दशक से अपनी मांगों को लेकर अहर्निश प्रयासरत है। जिसमें मांग हमेशा से एसटी कोटि में शामिल करने की रही है। यही नहीं जाति प्रमाण पत्र बनाने में भी काफी दिक्कत हो रही है। इसका अब तक हल नहीं हो पाया है। मौजूदा सरकार इसके लिए थोड़ा भी प्रयास नहीं किया है। कहा कि सुनील सोरेन को दुमका विधानसभा विधायक बनाकर भेजने का काम कीजिये इन सारी समस्याओं को लेकर सदन में आवाज उठाकर आप सभी का हक दिलाने का काम करेंगे। सुनील सोरेन ने कहा कि झामुमो सरकार अभी मईया सम्मान योजना दिखाकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। याद कीजिये वो दिन जब पूरे भारत में कोरोना बीमारी फैली हुई थी। उस वक्त कमल फूल की पार्टी ने ही हमे बचाने का काम किया था। उस समय एक एक हजार रुपये खाते में भेजने का काम क्यों नहीं किया। हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन अपने परिवार में एक भी आदमी को नहीं छोड़ा कि जिसे चुनाव में नहीं उतारा हो। एक परिवार पूरे झारखण्ड को चारों तरफ से लूट रहा है। घुसपैठिया को लाकर वोट बैंक की राजनीति कर रहा है। यहां तक कि नदियों का बालू चोरी कर बेच दिया। आज जगह खस्सी पाठा आदि खिलाकर लोगों को बरगला रही है। याद रखिये आपकी सुरक्षा आपकी अस्मिता बचाने का काम केवल भाजपा ही करेगी दूसरा कोई नहीं करेगा। इसलिए आगामी चुनाव में भाजपा को जिताने का काम कीजिये मैं आज वादा करता हूं कि कार्मिक विभाग से बात कर आपकी जो भी समस्या है उसे दूर करने का काम करूंगा। मौके पर पवन सिंह, बुधन राय, दिनेश राय,कमल राय,कार्तिक राय,देवनारायण, बलदेव सिंह,महादेव राय,गंगाधर राय,श्यामसुंदर राय,बिमल राय आदि उपस्थित रहे।



