अब दुमका को सजाने और संवारने का सपना होगा पूरा:बसंत सोरेन
दुमका: शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर सोमवार को शहर के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तुषार ज्योति और फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर विपुल मंडल अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बसंत सोरेन की उपस्थिति में झामुमो का दामन थाम लिया। बसंत सोरेन ने सभी को झामुमो का पट्टा पहना कर पार्टी में स्वागत किया।इस मौके पर बसंत सोरेन ने कहा कि काफी समय से उनकी चाहत थी कि डॉ तुषार ज्योति मेरे हाथों को मजबूत करने का काम करें और आज उन्होंने पार्टी को ज्वाइन करके मेरे साथ साथ चलने का संकल्प लिया है। मेरे हाथों को मजबूत करने के लिए जो हाथ बढ़ाया है इसके लिए उनका आभारी हूं। उन्होंने कहा कि आप मुझे लगता है कि दुमका को सजाने और संवारने का सपना होगा पूरा। वहीं डॉ तुषार ज्योति ने कहा कि झामुमो के सिद्धांत ने काफी प्रभावित किया। विधायक के रूप में बसंत सोरेन बहुत ही जिंदा दिल इंसान हैं। कम समय में उन्होंने शहर के लिए बहुत कुछ किया है।




