गोपीकांदर। लिट्टीपाड़ा विधानसभा सीट के महागठबंधन के झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने सोमवार को गोपीकांदर प्रखंड के टेशाफुली, कोल्हा , सिलंगी, महुलडाबर, चिरूडीह, ओड़मो सहित दर्जनों गांवों में भ्रमण कर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान कर भारी मतों से जीत दर्ज कराने की अपील की। वोही खेड़ीबाड़ी में ग्राम प्रधान मांझी संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सुशील सोरेन की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानो के साथ एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें बैठक में शामिल सैकड़ो ग्राम प्रधान कमेटी के सदस्यों गुड़ित, नायकी, जोग मांझी, परगनेत को संबोधित किया और भारी मतों से जीत दिलाने के लिए आशीर्वाद मांगा। हेमलाल मुर्मू ने उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा मंईयां सम्मान योजना, बिजली बिल माफी, कृषि ऋण माफी सहित कई योजनाओ से आमजनों को लाभान्वित किया गया है।जनसंपर्क के दौरान महिलाओं और युवाओं में अधिक उत्साह देखा गया। वोही झामुमो के प्रखंड कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में झामुमो के प्रत्याशी के हाथों पार्टी का पट्टा पहनाकर भाजपा के कार्यकर्ता आनंद सुमन हेंब्रम, बेणेश्वर मुर्मू ,जगदीश मुर्मू ,नकुल मंडल, मितुल कुमार दास, सत्यानंद देहरी ,अमरजीत पाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य सह जिप सदस्य निशा सबनम हांसदा, झामुमो महिला नेत्री पोलिना मुर्मू, प्रखंड राजद नेता शिक्षानंद मुर्मू, प्रखंड सचिव सुलेमान हांसदा, वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्योतिष बास्की, निजु मंडल, कुबराज बेसरा, दशरथ भगत, अमरनाथ भगत, अमित सिंह, माइकल हेंब्रम, मनोज मरांडी, देवान मरांडी, मधुसूदन राय, शांति देवी, जोसफ सोरेन, विष्णु भगत, बैजनाथ राय, समीर मरांडी, सुभाष दास, आरनेस हांसदा , बदरूल शेख सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।




