राजमहल/ भाजपा प्रत्याशी अनन्त कुमार ओझा ने राजमहल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया। भाजपा प्रत्याशी अनन्त ओझा पंचायत बाबूपुर,तीन पहाड़,तेतुलिया,महासिंगपुर,खुटहरि सहित विभिन्न पंचायतों में जनसम्पर्क किया। नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। कहा कि जेएमएम के लोग भ्रम फैलाकर क्षेत्र में अलग अलग रूप के माध्यम से क्षेत्र में घूमकर लोगो को ग़ुमराह कर रहे हैं विधायक ने कहा कि जेएमएम वाले टीना का चश्मा लगा कर रखा हैं उन्हें विकास कार्य नहीं दिख रहे हैं क्षेत्र की बिजली की व्यवस्था 2014 से पहले क्या थी अब क्या हैं मंगलहाट में पावर ग्रीड कब बना क्षेत्र में दर्जनों सब स्टेशन का निर्माण कब हुआ। जहां मेरे विधायक बनने से पहले 4 से 6 घण्टे बिजली मिलती थी अब 22 घण्टे बिजली मिल रही हैं तब भी इनको विकास नहीं सूझ रहा हैं राजमहल में बच्चों को पढने के लिए मॉडल डिर्गी कॉलेज का निर्माण कराया गया। तीन पहाड़ में ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा हैं तीन पहाड़ से महाराजपुर तक पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण कराया गया। फोरलेन का काम तेजी से चल रहा हैं 2029 से पहले राजमहल मानिकचक गंगा पुल का निर्माण हो कर रहेगा।

मंगलहाट में तीन पहाड़ भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन:
राजमहल विधानसभा क्षेत्र में तीन पहाड़ मंडल भाजपा का चुनाव कार्यालय का उदघाटन मंगलहाट में भाजपा प्रत्याशी अनन्त कुमार ओझा ने किया। इस अवसर पर तीन पहाड़ मण्डल के सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत,तीन पहाड़ मंडल अध्यक्ष सागर मंडल,जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल,रामानंद साह,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदरश यादव,मनोज यादव,शिवशंकर यादव,सुरेन्द्र सिंह,चंदन श्रीवास्तव, अमरेंद्र सिंह,धमेंद्र मंडल सहित सेकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।



