दुमका ब्यूरो

मसलिया। प्रखंड के रानीघाघर पंचायत अंतर्गत मोहलबना आम बागान में रविवार को एकदिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वासुदेव टुडु ने किया। जिसमें दुमका सांसद नलिन सोरेन व दुमका विधानसभा प्रत्याशी बसंत सोरेन उपस्थित रहे। कार्यकर्ता सम्मेलन में मसलिया पश्चिमी के दस पंचायतों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि झामूमो का युवा कर्मठ उम्मीदवार आपके सामने है । इसे जिताने का काम करें। हाल ही में मसलिया में जगह जगह रोड पुल पुलिया बनाने का काम किये हैं। हम सभी ने जो काम नहीं कर पाया वह बसंत ने कर दिखाया है। मसलिया में नेतरहाट के तर्ज पर विद्यालय, एकलव्य विद्यालय बनाकर यहां के बच्चों के भविष्य बनाने का काम किया है। बसंत सोरेन ने कहा कि आधे मसलिया में मेगा लिफ्ट परियोजना के तहत किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का काम चालू है। हम यह योजना बना रहे हैं कि पूरे मसलिया में इस मेगा लिफ्ट परियोजना के तहत पाइप बिछा कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का काम करेंगे। जिससे किसानों को साल भर खेती करने का काम मिलेगा और बाहर पलायन को विवश नहीं होगा। ———————- दर्जनों भाजपाई ने लिया झामुमो की सदस्यता: पार्टी के विचारों से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों दायित्व वान कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा। जिसमें मसलिया पश्चिमी मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लता देवी,गोमस हांसदा, बलदेव हांसदा, बालेश्वर बास्की, दुबई मुर्मू सुख सेन हांसदा, नकुल राणा, गणेश टुडू, बाबूली मुर्मू, शिव शंकर सिंह,सुबल मंडल, सुनील भंडारी, खगेश सिंह आदि ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव टुडु,विधायक प्रतिनिधि निशित वरन गोलदार,प्रखंड सचिव असित वरन गोलदार, पूर्व जिला परिषद सदस्य मनोज यादव,राजेन्द्र प्रसाद सिंह, विरेन किस्कू,सुरेश बास्की, दिनेश दत्ता, कादिर रजा,जितेंद्र दास,बिमल मंडल,अर्जुन पंडित,सुनीता मुर्मू,खोकन मंडल आदि उपस्थित रहे।



