एस.के.झा.सुमन

दुमका। आसन्न झारखंड विधानसभा 2024 को लेकर दुमका जिले के अंतर्गत आने वाले चार विधानसभा शिकारीपाड़ा, जामा, दुमका और जरमुंडी में प्रमुख पार्टियों के अलावे अन्य 59 प्रत्याशी मैदान में ताल ठोकते नजर आएंगे। सभी उम्मीदवारों को चुनाव आयोग द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होना है। मतगणना के बाद नई जन लोकप्रिय सरकार की गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 1 नवंबर को नाम वापसी का दिन रहा, इसके बाद से ही सभी पार्टियों के प्रत्याशी चुनावी प्रचार रणक्षेत्र में कूद गये हैं। चुनावी भोपू बजाना शुरू हो गया है । दुमका के स्थानीय विधायक बसंत सोरेन कार्यकाल कैसा रहा है ।इस मुद्दे को लेकर दुमका विधानसभा के मतदाताओं ने इस बार अपने विधानसभा के चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के लिए क्या सोच रहे हैं । ऐसे में इस बार दुमका विधानसभा चुनाव में जीत का सेहरा फिर से झामुमो, भाजपा या अन्य उम्मीद्वारं के सिर सजेगा। इसे लेकर हमारे ब्यूरो प्रभारी एस.के. झा. सुमन ने ग्रामीणों से विस्तृत बातचीत की, प्रस्तुत है बातचीत के अंश।
क्या कहते हैं ग्रामवासी
————————-
दुमका विधानसभा के विधायक के कार्य से लगभग संतुष्ट हूं। युवा के रोजगार को लेकर विधायक को अति संवेदनशील होने की जरूरत।
विवेक आनंद, आसनसोल, दुमका।
—-
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना लाकर सरकार ने महिला शक्ति को विशेष सम्मान दिया है। विधायक ठीक ही होगा, हम नहीं जानते।
रेखा देवी, आसनसोल, दुमका।
——–
मजदूर पलायन के रोकथाम को लेकर स्थानीय विधायक स्थानीय लोगों को रोजगार वृद्धि की दिशा में करे काम। विधायक को तो देख नहीं है लेकिन उम्मीद है।
विजय मंडल, आसनसोल, दुमका।
——-
विकास का क्या बात करें दिखाई तो नहीं पड़ रहा है । काम नहीं मिल रहा है, किसी तरह जीना हो रहा है। विधायक हम जैसे युवक को काम देना सुनिश्चित करें। हमलोग का विधायक ठीक है।
नाविक, मुड़ाबहाल, दुमका।
——-
सरकार बहुत अच्छा काम कर रहा है। हमलोग जैसे महिला को सम्मान देकर पैसा दे रहा है। लेकिन सभी महिला को मुख्यमंत्री महिला सम्मान का लाभ नहीं मिल पाया है। इसलिए सरकार बनने के बाद हमलोग का मांग पूरा करें।
रूपा देवी, मुड़ाबहाल, दुमका।
—–
विधायक काम तो किया है पर जितना होना चाहिए वह नहीं हो पाया है। उम्मीद है इस बार तेजी से काम करेंगे। गांव की मूलभूत समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। सरकार ठीक-ठाक है। नाम मात्र का हुआ है काम।
नारायण पंजियारा, मुड़ाबहाल, दुमका।



