देवघर। झारखंड विधान सभा चुनाव के मद्देनजर उत्पात अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के उत्पादन एवं बिक्री के रोकथाम हेतु छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में जसीडीह थाना अंतर्गत मांझीटोला, रायडीह, गड़सार- खप्साडीह एवं कुंडा थाना अंतर्गत कोरियासा में स्थित अवैध महुआ चुलाई शराब निर्माण एवं अवैध शराब बिक्री स्थलों को ध्वस्त किया गया। छापामारी के क्रम में 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में गिरीश मांझी,परमेश हेम्ब्रम,मुकेश कुमार मंडल को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।साथ ही अन्य अवैध महुआ चुलाई शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त फरार व्यक्तियों को चिन्हित कर संबंधित के विरुध्द केस दर्ज की जाएगी। जप्त शराब में जावा महुआ 600 किलो,अवैध महुआ चुलाई शराब 70 लीटर जब्त किया है।




