कुंडहित (जामताड़ा) । रविवार को कुंडहित मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र मे बंगाली समुदाय के लोगों द्वारा भाईदुज उर्फ भाईफोटा पर्व धुमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनोें ने भाई के घर एंव भाई ने बहन का घर पहॅूचकर भाई की कपार मे चंदन की टीका देकर ईश्वर से भाई की लम्बी आयु की कामना की। बहनो ने सुबह से उपवास रहकर धुप, दीप जलाकर भाई की कपार मे चंदन की टीका लगाते हुए कहा ‘भाईयेर कपाले दिलाम फोटा यम दुयारे पढ़लो काटा’, के साथ शंखध्वनी कर भाई की लम्बी आयु की कामना की। साथ ही भैया ने बहन को एवं बहन ने भाई को उपहार देेते हुए भाई ने बहन की हर मुसिबत से रक्षा करने की कसम खाई। भाई फोटा के लेकर प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश गांवो मे उत्सब का माहौल व्याप्त है। भाई फोटा को लेकर दिनभर गांवों मे उत्सव का माहौल व्याप्त रहा।



