हिरणपुर (पाकुड़ ) । लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू अपने समर्थकों के साथ रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की भाजपा प्रत्याशी ने हिरणपुर बाजार के धोबीटोला, नामोपाड़ा, लक्ष्मी मंदिर रोड सहित पूरे हिरणपुर बाजार में पदयात्रा कर लोगों से वोट के लिए अपील किया वहीं गांव-मुहल्ले के महिलाएं एवं बड़े-बुजुर्गों ने भाजपा प्रत्याशी को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।मौके पर भाजपा समर्थक चंदन दत्ता, संजय मंडल, सुकुमार मंडल, सुभाष रक्षित, राजू दे, धनंजय इंदी, बरुन दे, लक्ष्मी देवी, खुशी कुमारी, मुस्कान कुमारी आदि मौजूद थे।



