गोड्डा : विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के सभागार में रविवार को ब्राह्मण महासभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न गांवों से आये ब्राह्मण समाज के लोगों ने वर्तमान राजनीतिक परिवेश में एकजुटता का प्रदर्शन करने का संकल्प लिया। सभा की अध्यक्षता विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष परमानंद चौधरी ने की। अपने संबोधन में परिमल ठाकुर ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दलों ने ब्राह्मण समाज से उम्मीदवार नहीं बनाया है। आज ब्राह्मण समाज राजनीतिक हासिये पर पहुंच गया है। हमरा समाज मात्र वोट बैंक बनकर रह गया है। ऐसे में हमें फिर से एकता का परिचय देने की जरुरत है। यह महासभा आनेवाले दिनों में गोड्डा की राजनीतिक में नया अध्याय जोड़ेगा। यह तभी संभव है जब ब्राह्मण समाज के लोग एक जुट होकर मतदान करेंगे। सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष परमानंद चौधरी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपना अस्तित्व बचाने की जरुरत है। एकता की कमी के कारण ही ब्राह्मण समाज की ऐसी दशा हो गई है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता दीनानाथ झा ने किया। इसके अलावा माधव चंद्र चौधरी, श्यामाकांत झा, अश्चिनी चौधरी, रिंकू आनंद, परिणिता झा, वेशीधर मिश्रा, दिलीप कुमार झा, प्रमोद कुमार झा, चंपानगर भागलपुर के बंगटू झा, राघवेन्द्र झा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।



