आदिक्ति मां काली को भक्तों ने नम आंखों के साथ विदा किया
हनवारा संवाददाता गोड्डा/ काली पूजा के दो दिनों के अनुष्ठान के बाद रविवार को जब माता के विदाई की बेला आई, तो मां से दूर होने का गम कमोबेश हर भक्तों के आंखेंं मे आसु स्पष्ट दिखा रही थी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने काफी मायूसी के साथ माता को विदा किया। वहीं काली पूजा उत्सव को लेकर पूरा गांव मां की अंतिम विदाई के दौरान उमड़ पड़ा। अश्रुपूरित भक्तों की आंखे अंतिम विदाई के दौरान माता से सुख-समृद्धि और निरोग रहने की कामना कर रही थी।हनवारा थाना क्षेत्र के विश्वासखानी गांव में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां काली को विदाई दिया इस दौरान महिला एवं पुरुष एक दूसरे को अमीर व गुलाल लगाकर विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने मां से सुख समृद्धि की कामना की इस बाबत गांव के गलियारे से शोभा यात्रा निकालकर माता के जयकारे लगाए सुबह से ही पूजा पंडालो में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जैसे-जैसे माता की विदाई की बेला करीब आई लोगों की आंखें नम हो गई विदाई से पहले महिलाओं ने माता का सिंगार किया इस दौरान पंडालो में भावुक करने वाली विदाई गीत बजते रहे पंडालो का नजारा ऐसा था जैसे मायके से बेटी की विदाई हो रही है मौके पर पूजा समिति के सदस्य अनूप लाल सिंह दीपक
सिंह राकेश सिंह राजकुमार पासवान विष्णु कुमार ठाकुर रमेश भगत पीयूष कुमार राहुल कुमार एवं हनवारा थाना के पुलिस बल मौजूद थे ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ विसर्जित किया इससे पहले दुर्गा मंडपों मे महिलाओं ने सिंदूर खेल की रस्म को पूरा किया मां की विदाई के मौके पर मंडपों और पंडालो के भीतर महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं देती नजर आई विसर्जन को लेकर चपे चपे पर पुलिस बल की मौजूदगी थी



