पाकुड़। विधानसभा चुनाव 2024 के निमित भाजपा कार्यकर्ता हिसाबी राय ने ग्झिकरहाटी पूर्वी पश्चिमी,किस्मत कदमसार देवतल्ला पंचायत में ग्रामीणों से संपर्क कर भाजपा समर्थित आजसू के प्रत्याशी अजहर इस्लाम को केला चिन्ह पर मतदान करने हेतु प्रेरित किया। ।मौके पर भाजपा नबीनगर मंडल के महामंत्री सुरेश मंडल उपाध्यक्ष भुटु कुनाय भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सादेकुल आलम झिकरहाटी उच्च विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक अशोक प्रमाणिक दुर्लभ प्रमाणिक भवानंद मंडल अरुण मंडल दिलीप मंडल निरेन मंडल आदि मौजूद थे। हिसाबी राय ने भाजपा कार्यकर्ता को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी अजहर इस्लाम के पक्ष में वोट मांगे । आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा इस बार गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है जिसके तहत संगठन ने आजसू से युवा और तेज तर्रार अजहर इस्लाम को प्रत्याशी बनाया है । केला छाप में बटन दबाकर कर आजसू प्रत्याशी को जीतने का मदद करें।



