काठीकुंड। शिकारीपाड़ा विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी आलोक कुमार सोरेन के समर्थन में लगातार युवाओं का झामुमो में आने का सिलसिला जारी है। आलोक सोरेन की टिकट कन्फर्म होने के बाद से शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में युवा झामुमो का दामन थाम रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को काठीकुंड स्थित सांसद आवास पर धावाडंगाल पंचायत के 28 युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पंचायत के किरण देहरी, राजीव देहरी, विकास देहरी, माइल देहरी, कालेश्वर राय, कालू देहरी, कीया देहरी, दुलू देहरी, लाल बिहारी राय, देबु देहरी, संकसू राय, अमुआ राय, प्रदीप गुप्ता, राज मोहन देहरी, रमेश राय, बुधन देहरी, मेघा देहरी, लखवा देहरी, श्यामलाल देहरी, मोहन राय, सुकर मुनि, ललिता कुमारी, दुर्गे रानी, सुमडी रानी, गोपाल देहरी, सुमित्रा देवी, सरस्वती महारानी एवं सुनीता देवी ने शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया| इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा जोयस बेसरा व सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन ने पार्टी का पट्टा पहनाकर व बुके देकर सभी नए कार्यकर्ताओं का झामुमो पार्टी में स्वागत किया। मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों से अवगत कराते हुए समर्पण भाव से पार्टी के प्रति अपनी भूमिका निभाने की अपील की। मौक़े पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार के साथ कई कार्यकता मौजूद थे।




