हिरणपुर (पाकुड)। शनिवार को घाघरजानि स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में बीएलओ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी बीएलओ के बीच मतदाता पर्ची व मतदाता पंजी का वितरण किया गया। उपस्थित बीएलओ को बीडीओ टुडु दिलीप ने मतदाता पर्ची व पंजी वितरण करते हुए निर्देश दिया कि सभी अपने अपने सम्बन्धित क्षेत्र में मतदाताओं के बीच मतदाता पर्ची का वितरण करेंगे। यह कार्य जल्द से जल्द किया जाना है। जिससे कि कोई मतदाता छूट न जाय।।इसको लेकर सम्बन्धित पर्यवेक्षक को अनुश्रवण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपने अपने मतदाता पंजी में मृत व बाहर रह रहे मतदाताओं का नाम सूचीबद्ध करेंगे। इस अवसर पर प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी संजीव कुमार सिन्हा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


