नाला (जामताड़ा)– मोहजोड़ी गिरधारी मंदिर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर परंपरागत पुरोहित के द्वारा विधि विधान पूर्वक भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना की गई साथ ही 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए ।इस अवसर पर महंत तथा भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन तथा मंदिर की परिक्रमा किया गया। इसके अलावे अन्नकूट महोत्सव के दौरान अन्न तथा गोबर की गोवर्धन आकृति बनाई गई तथा रोली ,चावल, खीर , बताशा, जल, दूध, पान, शेखर ,फूल आदि नैवेद्य से पूजा -अर्चना किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मच्छप महोत्सव तथा भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस मच्छप महोत्सव में दूर दराज से सैकड़ों श्रद्धालु पूजा अर्चना में शामिल होकर भगवान का दर्शन किए और गिरधारी मंदिर का परिक्रमा कर तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य बटोरे। इस धार्मिक अनुष्ठान के सफल क्रियान्वयन में सेवादाता डॉक्टर उत्तम कुमार मंडल, शिक्षक दिलीप कुमार दे, रीता सिंह, गुरु पद महतो, असित वरण यादव ,नीताई महतो, प्रकाश चंद्र मंडल, कृष्णकांत घोष, स्वप्न कुमार मंडल, श्रीकृष्ण महतो सहित सेवा कमेटी गिरधारी मंदिर तथा मंदिर प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही |
फोटो–मोहजोड़ी गिरीधारी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव के दौरान भजन कीर्तन करते भक्तजन।



