मंड़रो,साहिबगंज । प्रखंड क्षेत्र के मिर्जाचौकी नीमगाछी में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष जेम्स किस्कू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक मे जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी,जिला प्रवक्ता अरुण सिंह,व्यवसायी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू मिश्रा उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को बताया,कि झामुमो की सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजना चलाई जिसका झारखंड वासी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस बात को मतदाता के घर-घर जाकर बताये।साथ ही जो भी कार्यकर्ता झामुमो को सिंचने एवं संवारने का काम किया है,अब वह समय आ गया है,उर्जावान हो कर काम करने की जरुरत है।मौके पर अब्दुल जब्बार अंसारी,सुबोध सोरेन,राजीव जायसवाल, वीरेंद्र कुमार साह, शीला सोरेन,मो. मंजर,मो. जमशेद,मो. जहीद,प्रमोद यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।




