भाजपा प्रत्याशी अनंत ओझा ने राजमहल व उधवा में किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
साहिबगंज राजमहल/उधवा : भाजपा प्रत्याशी अनन्त कुमार ओझा ने शुक्रवार को राजमहल व उधवा में फीता काट कर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया।नगर पंचायत राजमहल स्थित काशिम बाजार में चुनाव कार्यालय खोला गया। वहीं उधवा मंडल के पूर्वी उधवा पंचायत अंतर्गत भूदेव टोला गांव में कार्यालय खोला गया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल,राजमहल नगर मंडल अध्यक्ष अजय चौधरी,उधवा मंडल अध्यक्ष प्रताप राय सहित वरिष्ठ भाजपा नेतागण उपस्थित रहे। इस दौरान राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि कार्यकर्ताओं तथा लोगों में जोश जिस प्रकार से हैं,एक बार फिर राजमहल विधानसभा में कमल खिलेगा।विधायक ने कहा कि हम जनता के बीच राजमहल विधानसभा क्षेत्र में दस वर्षो में किये गए विकास कार्यो को लेकर जाएंगे जनता को विकास योजनाओं की जानकारी देंगे। कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में राजमहल में मॉडल डिग्री कॉलेज, बस स्टैंड,स्टेडियम का निर्माण कराया गया। महराजपुर से शर्मापुर तक पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण हुआ। उधवा में क्षेत्र में एक अरब से ज्यादा की लागत से दियारा सहित उधवा में सड़क का निर्माण कराया गया। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पावर ग्रिड और आधा दर्जनों से अधिक सब स्टेशन का निर्माण कराया गया। साहिबगंज मनिहारी गंगा पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा हैं मिर्जाचौकी से फरक्का तक फोरलेन का प्रथम चरण का काम तेजी से चल रहा हैं। गांव गांव में पक्की सड़क का जल बिछाया गया। पुल पुलिया का निर्माण कराया गया। आगे कहा कि
हेमन्त सोरेन सरकार ने राजमहल विधानसभा क्षेत्र की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया। कहा कि राजमहल नया बाजार से मिर्जाचौकी तक फोरलेन से अतिरिक्त जर्जर सड़क निर्माण को लेकर लगातार प्रयास करने के बाद सड़क निर्माण कार्य चालू हुई। सड़क निर्माण कार्य मे देरी होने का जिम्मेदार हेमन्त सोरेन की सरकार हैं 2022 में उनके से सरकार के प्रभारी मंत्री ने कहा था कि 15 दिनों के अंदर सड़क निर्माण शुरू हो जाएगी। दो साल बाद सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ। तब जाकर एनएचएआई ने 45 करोड़ रुपये राज्य के पीडब्ल्यूडी विभाग को जनवरी में दिया। यह निकम्मी सरकार 8 महीने अपने पास पैसे रखने के बाद तब जाकर सड़क निर्माण कार्य को चालू कराया। राजमहल से मानिकचक गंगा पुल निर्माण को लेकर 2017 से प्रयासरत हूँ 2022 में भी विधानसभा में गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से पुल निर्माण की मांग की थी राज्य सरकार उस समय केन्द्र सरकार के साथ पुल निर्माण को लेकर समन्वय बना लेती तो आज पुल निर्माण का कार्य शुरू हो गया होता। कहा कि जैसे भाजपा सरकार में साहेबगंज मनिहारी गंगा पुल का निर्माण हुआ वैसे ही राजमहल मानिकचक गंगा पुल का निर्माण होगा। इस विधानसभा में लोग अराजकता का माहौल बनाने के लिए जाल बिछा रहे हैं मगर मुझे जनता पर विश्वास हैं। मैं जनता की सेवा दस वर्षों तक पूरी निष्ठा के साथ किया हूँ निश्चित ही जनता राजमहल में फिर से कमल खिलाएगी। हेमन्त सोरेन की सरकार स्वीकृत कृषि कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज का निर्माण पांच वर्षों तक नहीं होने दी। पांच वर्षों तक सिर्फ सौतेला व्यवहार किया। मौके पर रहे जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल,रामानंद साह,जिला महामंत्री गौतम यादव,धर्मेन्द्र कुमार, शिवशंकर यादव, रामदरश यादव, राजीव चौधरी,प्रेम मंडल,किशोर जैन,कार्तिक साह, अनन्त सिन्हा, सुनील प्रमाणिक, बेचन मंडल,हिरामन पासवान,मनोज भगत,रूपेश्वर सरकार सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता एवं नेता उपस्थित रहे।




