मंड़रो,साहिबगंज। प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक नामनगर मे शुक्रवार को आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष डॉ. विमल देव भगत ने की।वहीं इंडिया गठबंधन सरकार की उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने एवं समर्थित पार्टी को भारी मतों से जीत दिलाने पर चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष बरकत खान ने बताया कि इंडिया गठबंधन की सरकार ने झारखंड को विकसित राज्य बनाने का काम किया है।इस बार भी गठबंधन धर्म का पालन करना है।हेमंत सरकार पहले से मजबूत सरकार देंगी।ताकी सरकार के काम में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो सके।हेमंत सरकार ने जितनी योजनाएं धरातल पर लायी सभी से झारखंड वासियों को समुचित लाभ मिला है।वहीं प्रखंड अध्यक्ष विमल देव भगत ने बताया कि, जो भी कार्यकर्ता संगठन के अनुशासन विरुद्ध कोई भी काम करता है,तो उस पर पार्टी कार्रवाई करेगी।वहीं जिला अध्यक्ष बरकत खान ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कमेटी की गठन कर टोली बनाकर अपना कार्य करें।मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान,प्रखंड अध्यक्ष डॉ.बिमल देव भगत,जिला सचिव योगेन्द्र तांती,प्रखंड उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, मो. वकील अंसारी, मो. सफ़र उद्दीन अंसारी, बाबूलाल हेंब्रम,मुरली तुरी,बेडका हेंब्रम, मो.नशीम,हीरा यादव,मो.जावेद,अंशुपाल,मो. रिजाउल सहित दर्जनों कार्यकर्ता इस बैठक में उपस्थित थे।



