देवघर संताल एक्सप्रेस:-सहायक नगर आयुक्त रणजीत कुमार सिंह एवं गौरव कुमार के द्वारा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत छठ घाट नंदन पहाड़ छठ घाट मंगल बंद छठ घाट घनघोर छठ का भ्रमण किया गया। रोड सरकार कन्हैया राम को निर्देश दिया गया कि गणगौर छठ घाट में कार्य करने के क्रम में जो भी कूड़ा निकल रहा है उसे उठाना सुनिश्चित करेंगे।जेसीबी के माध्यम से छठ व्रती के लिए छठ घाट पहुंच पथ पर रास्ता बनाया गया। छत्तीशी छठ घाट तालाब में जलकुंभी को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना नगर निगम के सफाई मित्र एवं वार्ड जमादार को करना पड़ रहा है।उक्त को देखते हुए नगर निगम से जलकुंभी को रोकने के लिए बांस लगाकर जलकुंभी को रोकने का निर्देश दिया गया है। रविवार को नगर निगम के रोड सरकार कर्मी के द्वारा जलकुंभी को रोकने के लिए बांस लगाकर समाधान किया जाएगा। Mswm सफाई एजेंसी को निर्देश दिया क्या है कि छठ घाट से निकलने वाले सभी कूड़ा को पछियारी कोटिया स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में ले जाना सुनिश्चित करेंगे। रोड सरकार को निर्देश दिया गया कि निगम क्षेत्र अंतर्गत जो छठ घाट में सफाई नहीं हुआ हैं उसकी सफाई युद्ध स्तर पर करना सुनिश्चित करें।




