मोहनपुर:-शुक्रवार को भाकपा माले जिला सचिव कामरेड जयदेव सिंह के नेतृत्व में डुमरिया गांव में विजय शर्मा के आवास पर चुनाव को लेकर एक बैठक बुलाई गई जिसमे मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय कमिटी सदस्य कामरेड गीता मंडल एवं राज्य कमिटी सदस्य कामरेड रघुपति पंडित उपस्थित थे केंद्रीय कमिटी सदस्य कामरेड गीता मंडल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य कमिटी के निर्देशानुसार हमलोग भाजपा को हराएंगे और इंडिया गठबंधन को जिताएंगे तथा राज्य कमिटी सदस्य कामरेड रघुपति पंडित ने कहा कि अभी से बूथस्तरीय टीम बनाकर सभी साथी अपने अपने बूथ से भाजपा को हराने और इंडिया गठबंधन को जीताने का जिम्मेवारी लें बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे।इस मौके पर भाकपा माले जिला सचिव कामरेड जयदेव सिंह, कॉमरेड शंभू तुरी, कॉमरेड अशोक महतो, कामरेड अरुण कापरी, कॉमरेड विजय शर्मा,कामरेड लक्ष्मण मंडल, सीताराम पंडित, बचनदेव तांती, बिरजू रजवार,अनिल कुमार सिंह, विजय तांती, विकाश कुमार,पवन तांती, नीलांबर मंडल, विकाश कुमार वर्णवाल, भरत कुमार यादव, चम्पा सिंह, सुरेश सिंह, विजय कुमार तुरी, जीतू तुरी आदि उपस्थित थे।




