मधुपुर । थाना क्षेत्र के खलासी मुहल्ले में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ! इस झगड़े में कई लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस विवाद की जड़ एक पुलिस जवान महताब आलम और मुहल्ले की एक युवती के बीच पुराने प्रेम संबंधों से जुड़ी है। बाद में महताब ने किसी और से विवाह कर लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। आज भी स्थिति बेकाबू हो गई, और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे! घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर थाना प्रभारी त्रिलोचन तामसोय, सब-इंस्पेक्टर औरंगज़ेब और शौकत खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।




