शिकारीपाड़ा । पुलिस ने बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के लतबेधा गांव के निकट से पेड़ से लटकती लाश बरामद की थी| मृतक की पहचान राज बांध के पंचानन केवट के रूप में हुई थी। मृतक की पत्नी ममता देवी के बयान पर शिकारीपाड़ा पुलिस जमीन विवाद को लेकर पांच व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद हत्या का मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान कार्य में जुट गई है। मृतका की पत्नी ममता देवी ने शिकारीपाड़ा थाना में पंचानन केवट के मंगलवार से लापता होने का सनहा बुधवार को दर्ज कराया था। ममता देवी का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर राजबांध गांव के ही कारू केवट, गणेश केवट, राजेश केवट, निहार केवट एवं रमेश केवट धमकी देते थे कि तुमको मार कर खत्म कर देंगे | मुझे पूरा विश्वास है कि इन्हीं लोगों द्वारा मेरे पति की हत्या कर शव को पेड़ में लटकाकर आत्महत्या का स्वरूप दिया गया है। शिकारीपाड़ा पुलिस सभी पांचो व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज करते हुए जांच कार्य में जुट गई है।




