जामा । थाना क्षेत्र के दो अति संवेदनशील बूथों से संबंधित गांव का थाना प्रभारी अजीत कुमार के अगुवाई में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। आम मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील थाना प्रभारी ने किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन आपके साथ है कोई भी अप्रिय घटना होने की जानकारी मिले तो तुरंत थाना को सूचित करें। जामा थाना क्षेत्र में बूथ संख्या 208 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाबू कदेली से संबंधित गांव बाबू कदेली, कुंडाडीह, हल्दी पट्टी है। साथ ही बूथ संख्या 227 जो मध्य विद्यालय परगाडीह में स्थित है। इससे संबंधित गांव परगाडीह और पहरीडीह है। पुलिस ने इन सभी गांव में फ्लैग मार्च किया और आम लोगों को शांतिपूर्ण एवं बिना बहकावे में मतदान करने का अपील किया। मौके पर एएसआई मनोज सिंह, इस्तकाव आलम सहित काफी संख्या में बीएसएफ के जवान मौजूद थे।




