*प्रतियोगिता मे विधायक के समक्ष पहाड़िया समाज के सैकड़ो भजपा कार्यकर्ता झामुमो का दामन थामा*
महेशपुर (पाकुड़ ) प्रखंड के शहरग्राम पंचायत अंतर्गत राम लक्षमण रामयण क्लब नारायणटोला के ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल खेल का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक सह इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी स्टीफन मरांडी एवं झामुमो युवा नेत्री उपासना मरांडी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के पहुँचने से क्लब के द्वारा आदिवासी रीती रीवाज के अनुसार नाच गान गाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने फुटबॉल को आसमान मे उछाल कर फाइनल खेल का शुभारंभ किया ।वही महिला टीम की फाइनल खेल पाकुड़िया की टीम वनम चंपागढ़ की टीम के बीच हुआ जिसमे पाकुड़िया की टीम ने चंपागढ़ की टीम को एक गोल से पराजित कर ख़िताब अपने नाम किया। वही पुरुष टीम के बर्धमान स्टार वनम मुर्मू स्टार की टीम के बीच हुआ जिसमे दोनों टीम को 7 -7 हजार रुपये देकर क्लब के द्वारा सम्मानित किया गया।दूसरी ओर क्लब के द्वारा पुरुष तीन के विजेता टीम को 25 हजार एवं उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। वही प्रतियोगिता मे विधायक के समक्ष पहाड़िया समाज के सैकड़ो भजपा कार्यकर्ताओ ने हेमंत सोरेन के विकास कार्यों को देखकर बौना पहाड़िया एवं सुनील सहा के नेतृत्व मे झामुमो का दामन थामा।इस मौक़े विधायक सह इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया। उन्होंने सभी को आज से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का परिवार कहकर पार्टी हित मे कार्य करने की बाते कही।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,जीप. सदस्य समसून मुर्मू,प्रखंड उपाध्यक्ष रुहुल अमीन,जेम्स सुशील हेमब्रम,जिला संगठन सचिव कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू,सुभान मियां,सुजाता हेमब्रमअनीता मुर्मू,दिलीप सोरेन, अनिल हेमब्रम, रोसेन मुर्मू, बोडो, साइमन मुर्मू,कालिंदो पहाड़िया, बौना पहाड़िया, प्रभुनाथ ठाकुर, संभु पहाड़िया, सीताराम पहाड़िया, मोतीलाल पहाड़िया, मगला पहाड़िया,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थे।



