गोड्डा : कबड्डी के लिए राज्य स्तरीय आयोजित कैंप में भाग लेने शुक्रवार को गोड्डा के खिलाड़ी रांची रवाना हुए। अंडर 17 बालक वर्ग में दीपक बेसरा, अमर कुमार सिंह तथा अंडर 17 बालिका वर्ग में असुंता हेंब्रम, शर्मीला टुडू, सुमित्रा हांसदा का चयन हुआ।चयनित खिलाड़ी 2 नवंबर से 14 नवंबर तक खेलगांव रांची स्थित कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जिला खेल कोषांग के सदस्य नीरज कुमार सिंह बताया कि खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित खेलो झारखंड राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और खिलाड़ियों का चयन इसी का परिणाम है।शारीरिक शिक्षा शिक्षक सनी भारती, अनंत कुमार यादव, जहीर अब्बास ने खिलाड़ियों को शुभकामना देकर विदा किया।



