महगामा प्रतिनिधि गोड्डा । महागामा विधानसभा से महागठबंधन, कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह ने लोगों के साथ खुलकर संवाद किया और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को समझा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार गरीबों और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और आगामी सरकार बनने पर इन प्रयासों को और भी मजबूती दी जाएगी। इसके तहत सिंचाई, सड़क निर्माण, और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। दीपिका पांडेय सिंह ने लोगों को बताया कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार किए हैं। वहीं चर्चा करते हुए कहा कि महागामा में 50 बेड का हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया है साथ ही साथ 300 बेड का अस्पताल निर्माण हो रहा है जो भविष्य में मेडिकल कॉलेज होगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद मनरेगा के माध्यम से ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा और अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने झारखंड सरकार की मइयां सम्मान योजना की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है, और इस योजना से राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलेगी। साथ ही इन्होंने बताया कि दिसंबर माह से ₹2500 सभी लाभुक 18 वर्ष से युवती व 50 वर्ष तक की महिलाओं को उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण और स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया। दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि महागठबंधन सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में भी कई सुधार किए हैं। और गरीब बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा।



