संताल एक्सप्रेस संवाददाता
अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । राजमहल लोकसभा क्षेत्र के झामुमो सांसद विजय हांसदा शुक्रवार को देर अमड़ापाड़ा बाजार पहुंचे। उस दौरान उन्होंने प्रखंड स्तर के प्रमुख झामुमो कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं सांसद ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू को भारी मतों से जीत दिलाने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। उन्होंने बताया कि बीते पांच सालों में हेमंत सोरेन की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे सावित्रीबाई फुले योजना, मइयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ झारखंडवासियों को मिला है ऐसा कभी किसी सरकार में नहीं हुआ है। कहा कि आज महिलाओं को हेमंत सरकार ने मइयां सम्मान योजना के तहत जो सम्मान दिया है वो अन्य किसी सरकार ने सोंचा तक नहीं। खास कर आज के समय मे राज्य की महिलाएं हेमंत सोरेन के के कार्यों की सराहना कर रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं को सभी पंचायतों के हर घर तक पहुंचने और झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के पक्ष में मतदान करने को लेकर जागरूक करने का निर्देश दिया। वहीं बताया कि इस बार भारी बहुमत से राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनेगी। मौके पर संजीत भगत(पप्पू), सुशील भगत, कोर्नेलियुस हेम्ब्रम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



