हंसडीहा । हंसडीहा के कचहरी टोला के समीप शुक्रवार सुबह पुलिस ने एक युवती का शव बंद कमरे से ताला तोड़कर निकाला. जहां पुलिस ने युवती का शव चौकी पर पड़ा पाया. साथ ही कमरे में छत से लगे पंखा में ओढ़नी का कटा हुआ आधा भाग लटका हुआ था. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने थाना को दी. सूचना मिलने के साथ अवर निरीक्षक अमर कुमार महतो एवं स.अ.नि.विनोद सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. जहां मृत युवती की पहचान आधार कार्ड के अनुसार सोनी कुमारी पिता सीतल यादव ग्राम कारुडीह थाना सरैयाहाट के रूप में की गई. पुलिस ने इस घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दी. इसके साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. जानकारी के अनुसार युवती अपने पति मनोज यादव के साथ हंसडीहा में किराये के मकान में रहती थी. इस घटना में मृतिका की मां मेघिया देवी ने हंसडीहा थाना में आवेदन देने के साथ दामाद मनोज यादव ग्राम केरवार थाना जयपुर जिला बांका पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है.
बताया जाता है कि मृतिका सोनी कुमारी ने मनोज यादव से फरवरी में शादी की थी. इसके पूर्व दो पति को छोड़ कर मनोज यादव से तीसरी शादी रचाई. जबकि मनोज यादव पहले से विवाहित था. वही मृतिका की मां मेघिया देवी ने बताया कि मेरी बेटी सोनी और मनोज यादव में पहले से फोन पर बातचीत होता था. जो पहले पति को छोड़ने का दबाव बनाने के साथ दोनों को जान से मारने की बात कहते रहता था. इसके बाद बेटी ने भाग कर मनोज यादव से शादी कर ली. जो हंसडीहा में भाड़े के मकान में हमारी बेटी के साथ रहता था. जहां बेटी द्वारा बराबर लडाई झगड़ा होने की बात बताती थी.
वही इस घटना में थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने कहा कि इस घटना को लेकर हंसडीहा थाना में मामला दर्ज किया गया है साथ ही इस मामले में अनुसंधान की जा रही है.




